• About us
  • Contact us
Wednesday, July 15, 2026
30 °c
New Delhi
38 ° Thu
38 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें जिलेवासी, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

News Desk by News Desk
October 6, 2024
in देश
किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें जिलेवासी, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न
Share on FacebookShare on Twitter

किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें जिलेवासी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

न्यूज डेस्क 

बेतिया जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा (दशहरा) त्यौहार के अवसर पर विधि-व्यवस्था के दृष्टिगत एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। जिलास्तरीय शांति समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पर्व-त्यौहार के अवसर पर समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने में आपका सहयोग अपेक्षित है। आपके सहयोग से पूर्व के पर्व-त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया गया है। दुर्गापूजा का त्यौहार भी सद्भाव, सौहार्द के साथ संपन्न कराना है। आप सभी जिला प्रशासन को सहयोग करें और जिले में शांतिपूर्ण तरीके से पर्व-त्योहार को हषोल्लास के साथ मनाएं। शांति समिति के सदस्यों से जिलाधिकारी ने कहा कि पूजा अवधि में रात्रि के समय पूजा पंडाल श्रद्धालुओं से खाली रहता है। इस दौरान पूजा समिति के वोलिएंटर्स को सजग एवं सतर्क रहना है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि पूजा-पंडालों सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस मजिस्ट्रेट, महिला दंडाधिकारी, महिला पुलिस बल सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है। पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की चूक, लापरवाही, शिथिलता एवं कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी सजग एवं सचेत रहकर अपने-अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करेंगे।

जिलाधिकारी द्वारा जिलेवासियों से अपील की गयी है कि हर्षोल्लास के साथ पर्व-त्योहार को शांति एवं सद्भाव के साथ मनाएं। जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। असामाजिक तत्वों तथा अन्य अपराधियों की सूचना त्वरित गति से पुलिस प्रशासन को दें ताकि कार्रवाई की जा सके। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों के पोस्टों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने अपील की है कि जिलेवासी किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देंगे। जिला प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सतर्क है।

जिलास्तरीय शांति समिति के सदस्यों से परिचय प्राप्त करते हुए पुलिस अधीक्षक, बेतिया, शौर्य सुमन ने कहा कि शांतिपूर्वक, भाईचारे, जोश एवं उमंग के साथ पर्व त्यौहार मनाएं। पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग रहेगा। आप सभी भी शांतिपूर्ण पर्व सम्पन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम अथवा अन्य कारणों से फूहड़पन तथा अश्लीलता नहीं होनी चाहिए। जुलूस वगैरह में हथियार लहराने की घटना पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

रेल मंत्री ने बेंगलुरु में नमो भारत ट्रेनों की घोषणा की

Next Post

आतंकवादियों ने दक्षिणी इजरायल में दागे तीन रॉकेट

Related Posts

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब ‘हवा’ में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।
देश

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब ‘हवा’ में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

July 14, 2026
Viral Trend: कैब और खाने की तरह अब रेंट पर बुक करें ‘बॉयफ्रेंड’, भारत में वायरल हुआ जापान का यह अनोखा कॉन्सेप्ट।
देश

Viral Trend: कैब और खाने की तरह अब रेंट पर बुक करें ‘बॉयफ्रेंड’, भारत में वायरल हुआ जापान का यह अनोखा कॉन्सेप्ट।

July 14, 2026
समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ठोका 3 लाख का जुर्माना; जानें क्यों लिया गया ये एक्शन
देश

समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ठोका 3 लाख का जुर्माना; जानें क्यों लिया गया ये एक्शन

July 14, 2026
Kal Ka Mausam 15 July: IMD ने यूपी, बिहार, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, दिल्ली में भी बारिश के आसार
देश

Kal Ka Mausam 15 July: IMD ने यूपी, बिहार, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, दिल्ली में भी बारिश के आसार

July 14, 2026
जीडीपी की विकास दर की कीमत कौन चुका रहा है?
संपादकीय

जीडीपी की विकास दर की कीमत कौन चुका रहा है?

July 14, 2026
“डूबता जहाज” या डूबती साख? दिल्ली उच्च न्यायालय ने WAPCOS द्वारा शपथ पर किए गए निराधार दावों पर लगाई फटकार

New Delhi, India
Wednesday, July 15, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
30 ° c
70%
13.3mh
42 c 34 c
Thu
42 c 34 c
Fri

ताजा खबर

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब ‘हवा’ में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब ‘हवा’ में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

July 14, 2026
Viral Trend: कैब और खाने की तरह अब रेंट पर बुक करें ‘बॉयफ्रेंड’, भारत में वायरल हुआ जापान का यह अनोखा कॉन्सेप्ट।

Viral Trend: कैब और खाने की तरह अब रेंट पर बुक करें ‘बॉयफ्रेंड’, भारत में वायरल हुआ जापान का यह अनोखा कॉन्सेप्ट।

July 14, 2026
समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ठोका 3 लाख का जुर्माना; जानें क्यों लिया गया ये एक्शन

समय रैना पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, ठोका 3 लाख का जुर्माना; जानें क्यों लिया गया ये एक्शन

July 14, 2026
Kal Ka Mausam 15 July: IMD ने यूपी, बिहार, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, दिल्ली में भी बारिश के आसार

Kal Ka Mausam 15 July: IMD ने यूपी, बिहार, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, दिल्ली में भी बारिश के आसार

July 14, 2026
जीडीपी की विकास दर की कीमत कौन चुका रहा है?

जीडीपी की विकास दर की कीमत कौन चुका रहा है?

July 14, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved