मुंबई, 06 अप्रैल (कड़वा सत्य) भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह का पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के साथ गाना ‘डिफेंडर’ रिलीज हो गया है।
अक्षरा सिंह और पंजाबी रॉक स्टार मनकीरत औलख की जोड़ी ने अपने नए गाने ‘डिफेंडर’ से धमाल मचा दिया है। गाने में मनकीरत औलख अपने चिर परिचित स्वैग वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं। डिफेंडर एक हरियाणवी पॉप ट्रैक है, जिसे मनकीरत औलख के साथ हरियाणा की फीमेल सिंगर रेणुका पंवार ने आवाज दी है। इस गाने में अक्षरा सिंह ने अभिनय किया है। म्यूजिक सेवी, लिरिक्स रईस का है। निर्देशक शेरा हैं।
अक्षरा सिंह ने अपने इस गाने को लेकर खुशी जाहिर की और कहा कि यह नए स्टाइल का गाना है जो ट्रेंड सेट करता है। मैं खुश हूं कि देश के दिग्गज कलाकारों के साथ इस गाने को किया है और उम्मीद करती हूं कि सबों को यह पसंद आयेगा।
कड़वा सत्य
अक्षरा सिंह और मनकीरत औलख का गाना ‘डिफेंडर’ रिलीज

खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

