बिजनौर: बिजनौर जनपद के धामपुर थाना क्षेत्र के धामपुर-नगीना मार्ग पर ग्राम चक सहजानी के के पास स्थित 100 बेड अस्पताल के आवास में डॉक्टर नवनीत कुमार यादव (53) का शव कमरे में जमीन पर पड़ा मिला। बता दें आपको वह मूल रूप से यमीनगर, सराय बागपत के निवासी थे और वर्ष 2023 से अस्पताल में ईएमओ के पद पर कार्यरत थे।

डॉ. अमित कुमार के अनुसार, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तो डॉक्टर जमीन पर पड़े मिले। उनके सिर से खून निकल रहा था। आशंका जताई गई कि रात में फिसलकर गिरने से उनके सिर में चोट लगी होगी। डॉक्टर का सब अस्पताल के कमरे में पद मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और विभाग में हड़कंपुर मच गया।

फिलहाल पुलिस की कई टीम मौके पर पहुंचकर डॉक्टर की मौत के करण का का पता लगाने में जुटी हुई है। थाना प्रभारी धामपुर का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा, फिलहाल टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है।