मुंबई, 15 अक्टूबर (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म भूल भुलैया 3 के टाइटल ट्रैक का टीजर रिलीज कर दिया गया है।
भूषण कुमार के नेतृत्व में टी-सीरीज़, इस दीवाली के लिए पिटबुल और दिलजीत दोसांझ के साथ भुल भुलैया 3 का टाइटल ट्रैक बना रही है। इस ट्रैक का मकसद बॉलीवुड की एनर्जी को इंटरनेशनल बीट्स के साथ मिलाना है, और इसमें कुछ बड़े म्यूजिकल लेजेंड की लाइनअप भी शामिल है।
कार्तिक आर्यन टाइटल ट्रैक में लीड कर रहे हैं। साउंडट्रैक तनिष्क बागची द्वारा बनाया गया है, जो अपने पॉपुलर रीमेक के लिए जाने जाते हैं। ओरिजनल म्यूजिक प्रीतम द्वारा बनाया गया है, जिनकी धुनों ने भूल भुलैया फ्रैंचाइज़ को पॉपुलर बना दिया है।
पिटबुल, दिलजीत दोसांझ और ‘भूल भुलैया’ सीरीज के स्टार नीरज श्रीधर की पावरहाउस तिकड़ी कल्चर और बीट्स का एक शानदार मेल लेकर आई है। फिल्म भुल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित भी नज़र आएंगी। इस फिल्म को अनीस बज्मी ने निर्देशित किया है और भूषण कुमार ने इसे प्रोड्यूस किया है। भूल भुलैया 3 इस दीवाली यानी 1 नवंबर को अपने ग्रैंड रिलीज में लिए तैयार है।
कड़वा सत्य
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' के टाइटल ट्रैक का टीजर रिलीज


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

