मुंबई, 21 सितंबर (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म डॉन 3 की शूटिंग , जनवरी 2025 में शुरू हो सकती है।
बॉलीवुड फिल्मकार फरहान अख्तर अपनी सुपरहिट फिल्म डॉन का तीसरा संस्करण बना रहे हैं। डॉन के पहले दो संस्करण में शाहरूख खान ने मुख्य भूमिका निभायी थी। डॉन 3 में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। रणवीर सिंह के अपोजिट कियारा आडवाणी हैं। चर्चा है कि रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 'डॉन 3' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।
चर्चा है कि 'डॉन 3' फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू हो सकती है। कियारा इस वक्त ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ 'वॉर 2' की शूटिंग में बिजी हैं, जबकि रणवीर सिंह, आदित्य धर की अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं। रणवीर और कियारा इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू करेंगे।कहा जा रहा है कि डॉन 3 में रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी एकदम अलग अंदाज में नजर आएंगे।
कड़वा सत्य
जनवरी 2025 में शुरू हो सकती है डॉन 3 की शूटिंग

खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

