मुंबई, 20 दिसंबर (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, शाहरूख खान की आने वाली फिल्म 'डंकी' का पहला शो देखेंगे।
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी शाहरूख खान की फिल्म डंकी 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है।सुनील शेट्टी ने फिल्म की डंकी रिलीज से पहले अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया कि वह फिल्म 'डंकी' का पहला शो देखेंगे उन्होंने फिल्म डंकी के कलाकारों और क्रू की भी सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
सुनील शेट्टी ने लिखा, 'शाहहह... राजू सर... यह निश्चित रूप से मेरे लिए फर्स्ट डे फर्स्ट शो है। #डंकी का जादू बड़े पर्दे पर सामने आने का इंतजार नहीं कर सकता। पूरी कास्ट और क्रू के लिए शुभकामनाएं। सिनेमाघरों में जयकार और तालियाँ गूंजने दें।सुनील शेट्टी के इस पोस्ट पर शाहरुख खान ने भी अपना रिएक्शन दिया है। शाहरुख ने सुनील के पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, 'थैंक्यू अन्ना। लव यू और मुझे उम्मीद है कि आप थिएटर में कहानी के साथ हंसेंगे और रोएंगे, जैसा कि हमेशा राजू सर की फिल्मों के साथ होता है। बिग हग।
प्रेम
'डंकी' का पहला शो देखेंगे सुनील शेट्टी


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

