नरसिंहपुर: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव पुलिस ने एक कार से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त कर एक बड़ी कार्यवाही में सफलता हासिल की है जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया है कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की जबलपुर जिले के शाहपुरा क्षेत्र से एक कार में अवैध रूप से शराब गोटेगांव की ओर लाई जा रही है जिसकी सूचना पर पुलिस टीम अलर्ट हुई और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में घेराबंदी करते हुए ।
तेज रफ्तार से भाग रही कर को रोकने का प्रयास किया लेकिन कार चालक ने वाहन कि स्पीड बढते हुए भागने का प्रयास किया ओर फिर पुलिस ने बहन को पकड़ने में लंबी दूरी तय कर वाहन को एक ग्रामीण अशोक राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया ओर एक अन्य फरार हो जिसकी तलाश पुलिस कर रही है । वही पकडे गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है ।
वही पुलिस ने आंगे जानकारी देते हुए बताया है कि कार से लगभग 10 पेटी शराब बरामद हुई जिसमें लगभग 494 पाव बरामद हुए है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹66690 है । और जिस वाहन से शराब की सप्लाई हो रही थी वह कार थी जिसे भी जप्त कर उसकी किमत लगभग ₹5 लाख बताई है और आगे की कार्यवाही जारी है ।





