मुंबई, 08 सितंबर (कड़वा सत्य) जानीमानी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का कहना है कि दक्षिण भारतीय फिल्मों में जड़ों से जुड़ी कहानियां दिखाई जाती हैं ,इसलिये उन्हें वैश्विक स्तर पर लोकप्रियता हासिल हो रही है।
तमन्नया भाटिया दक्षिण भारतीय फिल्मों के साथ ही बॉलीवुड फिल्मों में भी सक्रिय हैं। तमन्ना भाटिया ने दक्षिण भारतीय फिल्म और बॉलीवुड की फिल्मों के बीच अंतर बताया है।
तमन्ना भाटिया का मानना है कि दक्षिण भारतीय फिल्मों में जड़ों से जुड़ी कहानियां दिखाई जाती हैं और यही वजह है कि उन्हें वैश्विक स्तर पर लोकप्रियता हासिल हो रही है और फिल्में डबिंग वगैरह के जरिए लोगों तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारतीय फिल्मों में केवल वही बात कहने की कोशिश की जा रही है, जिसे वे अच्छे से जानते हैं।दक्षिण की फिल्मों में वहां की भौगोलिक स्थिति के बारे में खूब बात होती हैं।
कड़वा सत्य
दक्षिण भारतीय फिल्मों में जड़ों से जुड़ी कहानियां दिखाई जाती हैं: तमन्ना भाटिया

खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

