मुंबई, 28 सितंबर (कड़वा सत्य) मैन ऑफ मासेस जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा-पार्ट 1 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरूआत करते हुये भारतीय बाजार में नेट 82.5 करोड़ की कमाई कर ली है।
निर्देशक कोराटाला शिवा की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'देवरा-पार्ट 1' लंबे समय से सुर्खियों में रही। जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म 'देवरा-पार्ट 1' 27 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। जूनियर एनटीआर छह साल के लंबे इंतजार के बाद अपनी सोलो फिल्म के जरिए एक बार फिर से छा गए हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर डबल रोल में हैं।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, देवरा पार्ट 1 ने पहले दिन 82.5 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर यह कलेक्शन किया है। शुक्रवार को इस फिल्म ने तेलुगु भाषा में 73.25 करोड़, हिंदी में 7.5 करोड़, कन्नड़ में 35 लाख, तमिल में एक करोड़ और मलयालम भाषा में 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे दिन यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
कड़वा सत्य
देवरा-पार्ट 1 की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरूआत, 82.5 करोड़ की कमाई की


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

