मुंबई, 11 सितंबर (कड़वा सत्य ) बॉलीवुड की जानी मानी फिल्मकार एकता आर कपूर ने फ़िल्म द बकिंघम मर्डर्स की रिलीज से पहले लालबागचा राजा का आशीर्वाद लिया।
करीना कपूर खान की फिल्म "द बकिंघम मर्डर्स" रिलीज के करीब है, और यह मिस्ट्री थ्रिलर है, जो इस 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अब जब फिल्म की रिलीज में सिर्फ तीन दिन बाकी हैं, ऐसे में प्रोड्यूसर एकता आर कपूर ने भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए लालबागचा राजा का दौरा किया है। फिल्म की रिलीज से पहले, एकता आर कपूर और निर्देशक हंसल मेहता ने मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन कर, भगवान गणेश से आशीर्वाद लिया।
बकिंघम मर्डर्स 13 सितंबर, 2024 को खास तौर से सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फ़िल्म में करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे बेहतरीन एक्टर्स हैं। हंसल मेहता निर्देशित और असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ द्वारा लिखित, यह महाना फ़िल्म्स और टीबीएम फ़िल्म्स प्रोडक्शन है, जिसे बालाजी टेलीफ़िल्म्स द्वारा प्रीवेंट किया गया है और शोभा कपूर, एकता आर कपूर और पहली बार प्रोड्यूसर बनीं करीना कपूर खान द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।
कड़वा सत्य
द बकिंघम मर्डर्स की रिलीज से पहले एकता आर कपूर ने लिया लालबागचा राजा का आशीर्वाद

खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

