मुंबई, 22 मार्च (कड़वा सत्य) जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ बोडके फिल्म 'जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' (जेएनयू) में अहम भूमिका में नजर आयेंगे।
कॉलेज में छात्र राजनीति पर आधारित फिल्म 'जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' में सिद्धार्थ बोडके की अहम भूमिका है। शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जेएनयू' में रवि किशन ,रश्मि देसाई, उर्वशी रौतेला पीयूष मिश्रा, विजय राज और अतुल पांडे की भी अहम भूमिका है।
सिद्धार्थ बोडके ने बताया, पिछले कुछ साल भगवान की कृपा से पेशेवर रूप से काफी अच्छे रहे हैं। मैं हमेशा से ही मेहनती रहा हूं और कड़ी मेहनत पर भरोसा करता हूं। कलाकारों के लिए, कड़ी मेहनत को परिणाम में बदलने में लंबा समय लगता है। मुझे विश्वास है कि दर्शकों को फिल्म जेएनयू में मेरा जो रूप देखने को मिलेगा वह पसंद आएगा।
कड़वा सत्य
फिल्म ‘जेएनयू' में अहम भूमिका में नजर आयेंगे सिद्धार्थ बोडके


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

