सांगली, 08 अक्टूबर (कड़वा सत्य) मराठी-हिंदी फिल्म अभिनेत्री सुहास जोशी को अखिल भारतीय नाट्य विद्यामंदिर समिति (एबीएनवीसी), सांगली की ओर से इस साल के प्रतिष्ठित 'विष्णुदास भावे पुरस्कार' के लिए चुना गया है।
एबीएनवीसी के अध्यक्ष शरद कराले ने मंगलवार को बताया कि जोशी को अभिनेत्री, गायिका और निर्देशक के रूप में रंगमंच, मराठी-हिंदी फिल्मों तथा टीवी धारावाहिकों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए चुना गया है। इसके अलावा, वह बच्चों को अभिनय का प्रशिक्षण भी देती हैं।
श्री कराले ने कहा कि जोशी ने नटसम्राट, आनंदी गोपाल, ानंद तुजा रंग कासा, अग्निपंख, डॉक्टर तुम्ही सुधा और अन्य सहित 25 मराठी नाटकों में अभिनय किया है। उन्होंने तू तिथे मी, आनंदी आनंद, मुंबई-पुणे-मुंबई और अन्य मराठी फिल्मों में भी अभिनय किया है।
‘विष्णुदास भावे पुरस्कार’ में अन्य चीजों के अलावा 25 हजार रुपये नकद, शॉल और सोने का परत चढ़ा 'मानचिह्न' प्रदान किया जाता है। पुरस्कार वितरण समारोह पांच नवंबर को दिया जायेगा।
,
कड़वा सत्य
मराठी अभिनेत्री सुहास जोशी 'विष्णुदास भावे पुरस्कार' के लिये चयनित


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

