मुंबई, 29 मार्च (कड़वा सत्य) एस आर के म्यूजिक प्रस्तुत भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता राकेश मिश्रा का गाना ‘मकई के लावा’ रिलीज हो गया है।
गाना ‘मकई के लावा’ में राकेश मिश्रा के साथ पारुल ठाकुर नजर आ रही हैं। यह गाना एस आर के म्यूजिक प्रस्तुत है और एस आर के म्यूजिक के ही यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।
राकेश मिश्रा ने कहा कि यह गाना भोजपुरी की जनता को समर्पित है। गाना मजेदार है और हमने उसे बेहद मेहनत से बनाया है। इस गाने में लोगों को मस्ती करने में मजा आने वाला है। गाने में शिल्पी राज की भी आवाज बेहद खूबसूरत है। उम्मीद करते हैं कि यह सबों को पसंद आएगी। क्योंकि इस गाने में रोमांस भी है और कशिश भी है। फुल कमर्शियल गाना है यह। आप सभी इस जरूर सुने और अपना खूब सारा आशीर्वाद दें।
गाना ‘मकई के लावा’ को राकेश मिश्रा और शिल्पी राज ने गाया है।गाने के गीतकार आजाद सिंह हैं और संगीतकार विशाल सिंह हैं। कोरियोग्रफर एम के गुप्ता जॉय हैं।
कड़वा सत्य
राकेश मिश्रा का गाना ‘मकई के लावा’ रिलीज


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

