मुंबई, 03 फ़रवरी (कड़वा सत्य) अभिनेता आरव चौधरी का कहना है कि सोनी सब के भक्तिमय शो 'वीर हनुमान' में भगवान हनुमान के पिता केसरी की भूमिका निभाना उनके लिए एक विशेष अवसर है।
शो वीर हनुमान एक अद्भुत गाथा है, जो भक्ति और प्रेरणा का नया अध्याय लिखेगी! यह शो भगवान हनुमान की अविश्वसनीय यात्रा को दर्शाएगा, हनुमान के बाल्यकाल से लेकर उनकी दिव्य शक्तियों की खोज तक, और यह भी दिखाएगा कि उनके माता-पिता, केसरी और अंजनी, ने उनके भाग्य को आकार देने में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आरव चौधरी इस शो में भगवान हनुमान के स्नेही लेकिन अनुशासनप्रिय पिता केसरी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे।
आरव चौधरी ने कहा, एक अभिनेता के रूप में मेरी यात्रा रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रही है। हिंदी, तमिल और तेलुगु सिनेमा के साथ-साथ ऐतिहासिक और पौराणिक शोज़ में काम करने का अनुभव रहा है, लेकिन भगवान हनुमान के पिता केसरी की भूमिका निभाना मेरे लिए एक विशेष अवसर है। केसरी, हनुमान जी की यात्रा में एक अहम भूमिका निभाते हैं और इस चरित्र को जीवंत करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है।वीर हनुमान' एक ऐसा शो है, जो हमारे सबसे पूजनीय और प्रेरणादायक देवता की कहानी को भव्य रूप से प्रस्तुत करेगा। केसरी, जो शक्ति और सद्गुणों के प्रतीक हैं, की भूमिका निभाना मेरे लिए एक चुनौती भी है और सौभाग्य भी। मैं इस किरदार को निभाने के लिए बेहद उत्साहित हूं।
शो वीर हनुमान की शुरुआत जल्द ही सोनी सब पर होने वाली है।
समीक्षा
कड़वा सत्य
वीर हनुमान में केसरी का किरदार निभाना मेरे लिये एक विशेष अवसर: आरव चौधरी

खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

