मुंबई, 22 सितंबर (कड़वा सत्य) बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार करण जौहर, वेबसीरीज का निर्देशन कर सकते हैं।
करण जौहर ने कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है।करण जौहर ने बतौर निर्माता द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स, द फेम गेम, शोटाइम, ग्यारह ग्यारह और कॉल मी बे जैसी वेब सीरीज बनायी है। करण जौहर अब वेबसीरीज का निर्देशन भी कर सकते हैं।
बताया जा रहा है कि करण जौहर जिस वेबसीरीज का निर्देशन करेंगे वह उनके दिल के काफी करीब है। शो के कलाकारों को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन करण इसे हिंदी सिनेमा में की कुछ शीर्ष अभिनेत्रियों के साथ बनाने जा रहे हैं। यह वेब सीरीज डिजिटल प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स के लिए बनेगी। कहा जा रहा है कि इस शो की पटकथा तय हो चुकी है और यदि सब कुछ सही रहा तो अगले साल जनवरी से करण जौहर इसकी शूटिंग भी शुरू कर देंगे। इसे साल 2026 में प्रदर्शित करने की योजना है।
कड़वा सत्य
वेबसीरीज का निर्देशन करेंगे करण जौहर

खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

