मुंबई, 19 सितंबर (कड़वा सत्य)विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा स्टारर द साबरमती रिपोर्ट, 15 नवंबर को रिलीज होगी।
द साबरमती रिपोर्ट" के दमदार टीज़र ने 27 फरवरी 2002 को गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस पर हुई घटना की एक झलक दिखाई है। ये फिल्म विक्रांत मैसी की 12वीं फेल के बाद, पहली थिएटर रिलीज है। जैसे 12वीं फेल एक असल कहानी पर आधारित थी, वैसे ही द साबरमती रिपोर्ट भी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म के लिए बढ़ते उत्साह के साथ, मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह फिल्म 15 नवंबर, 2024 को रिलीज होने वाली है।
बालाजी मोशन पिक्चर्स और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रेजेंट, 'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं। धीरज सरना द्वारा निर्देशित यह फिल्म शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा प्रोड्यूस है। यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को रिलीज होगी।
कड़वा सत्य
15 नवंबर को रिलीज होगी द साबरमती रिपोर्ट

खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

