मुंबई, 27 सितंबर (कड़वा सत्य) बाल कलाकार आर्यन बाबू, भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह के साथ भक्ति गीत देवर साथे दर्शन माई गाकर बेहद खुश हैं।
गाना देवर साथे दर्शन माई ,नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा की महिमा और भक्तों की आस्था को दर्शाता है। यह भक्ति गाना अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।
आर्यन बाबू इस भक्ति गीत में अपने प्रदर्शन को लेकर काफी रोमांचित और खुश हैं । उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह एक बहुत बड़ा मौका है, जहां अक्षरा सिंह जैसी बड़ी सुपरस्टार गायिका और अभिनेत्री के किसी वीडियो सॉन्ग का हिस्सा बनने का मौका मिला है । मैं इस भक्ति वीडियो सॉन्ग में काम करके बेहद खुश हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश किया हूं।
गाना देवर साथे दर्शन माई के गीतकार मनोज मतलबी, संगीतकार घुंघरू जी और संगीत निर्देशक विक्की वोक्स हैं।गाने के संपादक गौरव और डिआई रोहित सिंह हैं। इस भक्ति गीत का निर्माण सोनु राजभर ने किया है।
कड़वा सत्य
अक्षरा सिंह के साथ भक्ति गीत देवर साथे दर्शन माई गाकर बेहद खुश हैं आर्यन बाबू

खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

