अयोध्या, 22 जनवरी (कड़वा सत्य) अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमिताभ बच्चन और रजनीकांत से मुलाकात की।
अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कई बड़ी फिल्मी हस्तियां हिस्सा लेने के लिए आयोध्या पहुंचीं। पूरा देश राम के आगमन से आस्था में डूबा है और इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना है। समारोह से लगातार वीडियो और फोटो सामने आ रहे हैं। अयोध्या में रामलला की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हो गया है। इस कार्यक्रम में शिरकत करने अमिताभ बच्चन और रजनीकांत भी पहुंचे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंदिर परिसर में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत से मिले और उनका हाल जाना। तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री हाथ के इशारे से अमिताभ बच्चन से उनका हालचाल पूछते दिख रहे हैं। वहीं, अमिताभ भी प्रधानमंत्री का अभिनंदन करते दिखे।
नरेन्द्र मोदी ने रजनीकांत से भी मुलाकात की। तस्वीर में नरेन्द्र मोदी हाथ के इशारे से रजनीकांत से हालचाल पूछ रहे हैं। वहीं, रजनीकांत हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करते नजर आ रहे हैं।
प्रेम
अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद नरेन्द्र मोदी ने की अमिताभ बच्चन-रजनीकांत से मुलाकात


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

