मुंबई, 12 जून (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन की आने वाली फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
पश्मीना रौशन फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में पश्मीना रोशन के अलावा रोहित शराफ, जिबरान खान और नैला ग्रेवाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।‘इश्क विश्क रिबाउंड’ फिल्म एक रोमांटिक ड् ा है।‘इश्क विश्क रिबाउंड’ वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म इश्व विश्क का सीक्वल है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ अमृता राव मुख्य भूमिका में थीं। शाहिद और अमृता राव की यह पहली फिल्म थी। ट्रेलर में दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जिनके बीच लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा । ट्रेलर में दिखाया गया है कि दोस्ती, प्यार, रिलेशनशिप और सिचुएशनशिप के बीच फंसे पश्मीना रोशन और रोहित सराफ अपने पार्टनर्स से ब्रेकअप कर लेते हैं और फिर बाद में दोनों एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं ।
रमेश तौरानी और जया तौरानी निर्मित और निपुण अविनाश धर्माधिकारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' 21 जून को सिनेमाघरो मे रिलीज होगी।
कड़वा सत्य
ऋतिक रौशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन की फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ का ट्रेलर रिलीज


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

