Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दंपती और उनका छह साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा नेशनल हाईवे-53 पर तुमगांव थाना क्षेत्र के कोदर डैम के पास सुबह करीब 3 बजे हुआ. हादसे में कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए. जानकारी के मुताबिक, कार झारखंड से रायपुर की ओर जा रही थी. वाहन में सवार लोग एक ही परिवार के थे. मृतकों की पहचान किशोर पांडे (69), उनकी पत्नी चित्रलेखा पांडे (65) और ईश्वर ध्रुव (34) के रूप में हुई है. जबकि गंभीर रूप से घायल चंदन अभिषेक, उनकी पत्नी खुशबू और छह वर्षीय पुत्र ध्रुव को इलाज के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चंदन अभिषेक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नरहरपुर (जिला कांकेर) शाखा में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं. वह परिवार के साथ निजी वाहन से यात्रा कर रहे थे. कोदर डैम के पास जैसे ही उनकी कार पहुंची, अचानक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जांच में जुटी पुलिस हादसे की सूचना मिलने पर तुमगांव पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. मृतकों के शवों को कार से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. तुमगांव थाना प्रभारी के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सड़क किनारे खड़े ट्रक पर कोई चेतावनी चिन्ह या रिफ्लेक्टर नहीं लगा था. अंधेरे में ट्रक नजर न आने के कारण यह हादसा हुआ. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार! एक ही परिवार के 3 की मौके पर मौत, बैंक मैनेजर पत्नी-बेटे के साथ घायल
K
गन्ना किसानों को राहत! मंत्री का आदेश– भुगतान में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई

Nitin Gadkari Flying Bus: यूपी वालों को गडकरी का बड़ा सरप्राइज, सड़क नहीं अब 'हवा' में उड़ेगी बस; वीडियो हुआ वायरल।

Viral Trend: कैब और खाने की तरह अब रेंट पर बुक करें 'बॉयफ्रेंड', भारत में वायरल हुआ जापान का यह अनोखा कॉन्सेप्ट।

