मुंबई, 01 मई (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेता पंचोली जल्द ही एक्शन-एंटरटेनर फिल्म में काम करते नजर आयेंगे।
आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के पुत्र पंचोली ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 2015 में प्रदर्शित फिल्म हीरो से की। इसके बाद पंचोली ने वर्ष 2019 में प्रदर्शित फिल्म सैटेलाइट शंकर में काम किया। पंचोली अब बॉलीवुड में दमदार वापसी के लिए तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पंचाली एक एक्शन-एंटरटेनर में अभिनय करते हुए नज़र आएंगे,जो एक योद्धा पर आधारित बायोपिक होगी
पंचोली ने बताया,मैं सेट पर वापस आकर खुश हूं। यह फिल्म एक बायोपिक है जो सबसे बहादुर भारतीय योद्धाओं में से एक पर आधारित है , जिन्होंने सोमनाथ मंदिर के खिलाफ लड़ाई लड़ी और उसकी रक्षा की थी । मैं इसमें एक योद्धा की भूमिका निभा रहा हूं।मैं किसी जल्दबाजी या दौड़ में नहीं हूं। मैं हर फिल्म में अलग-अलग किरदार निभाना चाहता हूं। मैं सिर्फ एक कलाकार के रूप में उभरना चाहता हूं और हर बार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं।
कड़वा सत्य
एक्शन-एंटरटेनर फिल्म में आएंगे नजर आयेंगे पंचोली


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

