मुंबई,03 अप्रैल (कड़वा सत्य) दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने अभिनेता यश की आने वालीी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की शूटिंग जल्द हीं कर्नाटक में शुरू होगी।
गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित और वेंकट के नारायण के केवीएन प्रोडक्शंस और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस द्वारा निर्मित, फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स की शूटिंग जल्द ही कर्नाटक में शुरू होगी। फिल्म के निर्माताओं ने बताया,सुविधाओं की कमी के कारण, हमारी सभी बड़ी फिल्में राज्य के बाहर शूट की जाती हैं। यश ने लंबे समय से इस चिंता को व्यक्त किया है, और इसे बदलने के लिए, हम केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस में कर्नाटक में टॉक्सिक की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। हमने पहले ही बड़े-बड़े सेट बना लिए हैं, जिससे राज्य में जमीनी स्तर पर लोगों, तकनीशियनों और नवोदित प्रतिभाओं के लिए कई रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। हम ग्लोबल क्षमता वाली फिल्म बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कड़वा सत्य
कर्नाटक में शुरू होगी यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स की शूटिंग


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

