मुंबई, 07 अप्रैल (कड़वा सत्य) गयिका गोल्डी यादव और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत 'खटिया' रिलीज हो गया है।
लोकगीत 'खटिया' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। भोजपुरी लोकगीत 'खटिया' के वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव अपने पति के आने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। जब उसका पति बाहर से आता है तो वह बहुत खुशी से स्वागत करती है मगर जब उसका पति सोने की बाली नहीं लेकर आता है तो वह नाराज हो जाती है और वह कहती है कि... 'एके गो मंगनी सोना के बलिया, नाही ले अइला ए पिया ए पिया, आजे सीखा देबे आगे बता देबे, कइसे जरावल जाला जिया ए पिया... जदि लियाइबा नाही बलिया त तोहरा कुछ ना लही हो, ए राजा अलगे अलगे खटिया रही अ बीचे में तकिया रही हो...'
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'खटिया' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को गोल्डी यादव ने गाया है। इस गाने को पिंकू बाबा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनायक हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी, सनी, डीओपी गौरव राय, राजन, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
कड़वा सत्य
गोल्डी यादव और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत 'खटिया' रिलीज


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

