मुंबई, 03 फरवरी (कड़वा सत्य) सुपरहिट फिल्म नो एंट्री के सीक्वल नो एंट्री 2 की शूटिंग ग्रीस में शुरू की जा सकती है।
वर्ष 2005 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म नो एंट्री में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान जैसे सितारे नजर आए थे। निर्देशक अनीस बज्मी नो एंट्री का सीक्वल ‘नो एंट्री 2’ बनाने जा रहे हैं।
अनीस बज्मी ने फिल्म ‘नो एंट्री 2’ की शूटिंग लोकेशन की तस्वीर दर्शकों के साथ साझा की। सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस पोस्ट में उनके साथ निर्माता बोनी कपूर भी नजर आ रहे हैं। अनीस बज्मी ने अपने इंस्टाग् पेज पर ग्रीस की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘पागलपन की तैयारी शुरू। कहा जा रहा है कि फिल्म ‘नो एंट्री 2’ में नई स्टार कास्ट है। फिल्म ‘नो एंट्री 2’ में वरुण धवन, अर्जुन कपूर, दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार नजर आ सकते हैं।
कड़वा सत्य
ग्रीस में होगी नो एंट्री 2 की शूटिंग


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

