मुंबई, 18 अप्रैल (कड़वा सत्य) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री आलिया भट्ट ‘टाइम’ मैग्जीन की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शामिल हो गयी हैं।
टाइम मैग्जीन ने अपनी 100 सबसे प्रभावशाली शख्सियतों की लिस्ट जारी की है, जिसमें आलिया भट्ट का भी नाम शामिल है। आलिया भट्ट ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है।
आलिया ने अपने इंस्टाग् पर लिखा, #टाइम100 का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही ही। आपके दयालु शब्दों के लिए सबसे प्यारे #टॉमहार्पर को धन्यवाद।
आलिया भट्ट को लेखक-निर्देशक और फिल्म निर्माता टॉम हार्पर ने 'अद्भुत टैलेंट' में से एक बताया। उनकी प्रोफाइल में लिखा गया है कि आलिया दुनिया की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह एक दशक से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सराहनीय काम कर रही हैं। इसी के साथ उनकी नेकदिली और ईमानदारी की भी तारीफ की गई है। आलिया ने टॉम हार्पर के साथ अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में काम किया है।
कड़वा सत्य
‘टाइम’ मैग्जीन की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शामिल हुयी आलिया भट्ट


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

