मुंबई, 22 सितंबर (कड़वा सत्य) गायिका प्रियंका सिंह और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी का देवी गीत 'कलशा बईठवनी' रिलीज हो गया है।
भक्ति से सराबोर करने वाला देवी गीत 'कलशा बईठवनी' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी लेकर आई है, जिसे प्रियंका सिंह ने गाया है।इस गीत के वीडियो में काजल त्रिपाठी इंडियन लुक में माता की भक्ति में लीन दिख रही हैं। वह माताजी के आगमन की तैयारी में पलके बिछाए खड़ी है और माता रानी की राह निहार रही है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत देवी गीत 'कलशा बईठवनी' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को शुभदयाल सोहरा ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू रावत ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, एडिटर आलोक यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
कड़वा सत्य
प्रियंका सिंह और काजल त्रिपाठी का देवी गीत 'कलशा बईठवनी' रिलीज

खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

