मुंबई, 11 मार्च (कड़वा सत्य) भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने फ़िल्म निर्देशक दिलीप गुलाटी के जन्मदिवस के अवसर पर अभिनेता प्रेम सिंह की दो फिल्मों का ऐलान. किया गया है।
दिलीप गुलाटी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर फिल्म ‘बहु बिना घर सुना’ और ‘जब जाएगी सासु तब आएंगे आंसू्’ का एलान किया गया।अभिनेता प्रेम सिंह दोनों ही फिल्मों का हिस्सा होंगे,और इन फिल्मों में प्रेम सिंह के अपोजिट बड़ी अभिनेत्रियों को कास्ट करने के बारे में मेकर्स प्लान कर रहे हैं। प्रॉमिस पिक्चर्स के बैनर तले इन दोनों फिल्मों का निर्माण बहुत जल्द ही पूरी तैयारियों के साथ शुरू किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में शूट होने जा रही इन दोनों ही फिल्मों की निर्माता निर्देशक कोमल जी हैं,वहीं इन दोनों ही फिल्मों के लेखक एवं क्रिएटिव डायरेक्टर दिलीप गुलाटी हैं।
बड़े बड़े कलाकारों एवं तकनीशियनों के साथ बड़े पैमाने पर बनाई जा रही इन फिल्मों के लिए जल्द ही अन्य कलाकारों और तकनीशियनों का चुनाव किया जाएगा।दोनों फिल्मों की शूटिंग आगामी होली के तुरंत बाद उत्तरप्रदेश के धर्मनगरी अयोध्या, प्रयागराज, प्रतापगढ़ और लखनऊ में की जायेगी । इन फ़िल्मों में के संगीकार सुनील झा, गीतकार दिल दिलीप, वहीं कैमरामैन का काम अनिल ढांडा संभालेंगे।
प्रेम
फ़िल्म निर्देशक दिलीप गुलाटी के जन्मदिवस के अवसर पर अभिनेता प्रेम सिंह की दो फिल्मों का ऐलान


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

