मुंबई, 08 मई (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की आने वाली फिल्म श्रीकांत - आ रहा है सबकी आंखें खोलने का गाना जीना सिखा दे रिलीज हो गया है।
गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ फिल्म्स प्रस्तुत और चॉक एन चीज़ फिल्म्स के बैनर तले तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘श्रीकांत - आ रहा है सबकी आंखें खोलने’में राजकुमार राव की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म इस साल अक्षय तृतीया के शुभ अवसर 10 मई को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।इस फिल्म का गाना जीना सिखा देरिलीज हो गया है। गाना 'जीना सिखा दे' को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज़ दी है। अरिजीत सिंह द्वारा स्वरबद्ध किये गए इस गाने को वेद शर्मा द्वारा संगीतबद्ध किया गया है।कुणाल वर्मा ने गाने को लिखा है। यह दिल को छू लेने वाला ट्रैक राजकुमार राव के किरदार श्रीकांत और अलाया एफ के किरदार स्वाति के बीच के निस्वार्थ को खूबसूरती से दर्शाता है।
फिल्म 'श्रीकांत - आ रहा है सबकी आंखें खोलने' उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक है, जिन्होंने अपनी दृश्यहीनता को अपने सपनों पर हावी नहीं होने दिया और बोलेंट इंडस्ट्रीज की स्थापना की।फिल्म ‘श्रीकांत’ में राजकुमार राव के अलावाा अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर की भी अहम भूमिका है।
कड़वा सत्य
फ़िल्म श्रीकांत - आ रहा है सबकी आखें खोलने का गाना जीना सिखा दे रिलीज


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

