मुंबई, 05 अक्टूबर (कड़वा सत्य) बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार लीला भंसाली, फिल्म मेकिंग को सबसे प्यारी चीज मानते हैं।
लीला भंसाली फिल्म इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ फिल्म मेकर्स में से एक हैं, जो कुछ सबसे कमाल की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्में हमेशा खूबसूरत विजुअल्स, जबरदस्त कहानी और बेहतरीन कलाकार के अलावा उनके द्वारा बनाए गए लाजवाब संगीत के लिए जानी जाती हैं।
हाल ही में लीला भंसाली एक टॉक शो में पहुंचे, जिसका प्रोमो जारी हुआ है। प्रोमो में भंसाली कह रहे हैं कि फिल्म मेकिंग उनके लिए सबसे प्यारी चीज़ है। उन्होंने कहा,यह मेरा भगवान है, यह मेरी माँ है, यह मेरा पिता है, यह मेरा ी है, यह मेरा सबकुछ है।
लीला भंसाली ने खामोशी : द म्यूजिकल, हम दिल दे चुके सनम, देवदास, ब्लैक, गुजारिश, गोलियां की रासलीला लीला, बाजीराव मस्तानी,पद्मावत और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी बेहतरीन फ़िल्में निर्देशित की हैं।वह अब अपने अगले प्रोजेक्ट लव एंड वॉर की तैयारी कर रहे हैं। इस फ़िल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल हैं। यह फिल्म 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।
कड़वा सत्य
फिल्म मेकिंग को सबसे प्यारी चीज मानते हैं लीला भंसाली


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

