मुंबई, 10 अगस्त (कड़वा सत्य) बॉलीवुड सितारों ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवान अमन सहरावत के कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।
अमन सहरावत ने शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक में पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल मुकाबले में प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज को 13-5 से हराकर देश के लिए कांस्य पदक जीता है। बॉलीवुड के कई सितारों ने अमन की जीत पर उन्हें बधाई दी है।
कंगना रनौत ने इंस्टाग् स्टोरी पर अमन सहरावत की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, अमन सहरावत, 21 साल की उम्र, ओलंपिक मेडल जीतने वाला सबसे युवा भारतीय। चैम्पियन को बधाई।
रणवीर सिंह ने इंस्टाग् स्टोरीज पर अमन की एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें शेर और लचीले बाइसेप्स इमोजी के साथ 'हरियाणा का शेर' कहा गया। उन्होंने बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर अपनी फिल्म 83 का गाना 'लहरा दो' भी जोड़ा।
रणदीप हुड्डा ने लिखा, फाइनली पहलवान अमन सहरावत। कसूता गेम। रेसलिंग में पहला और इकलौता मेडल। मेडल जीतने वाला युवा खिलाड़ी।
जैकी भगनानी ने इंस्टाग् स्टोरीज पर एक पोस्ट फिर से साझा करते हुए कहा, 'क्या शुरुआत है। कुश्ती में कांस्य पदक लाने के लिए अमन सहरावत को बधाई। यह तो बस शुरुआत है।'
सामंथा रुथ प्रभु ने भारत का झंडा फरहाते हुए अमन की फोटो शेयर करते हुए सामंथा ने उन्होंने बधाई दी है।
दीपिका पादुकोण,करीना कपूर खान, हुमा कुरैशी समेत कई सितारों ने अमन सहरावत को बधाई देते हुए उन्हें स्टार बताया है।
कड़वा सत्य
बॉलीवुड सितारों ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय पहलवान अमन सहरावत के कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

