मुंबई, 10 जनवरी (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद , अभिनेता-गायक मनोज तिवारी का गाना 'राम के थे राम के हैं राम के रहेंगे' रिलीज हो गया है।
22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को अब महज कुछ दिन बचे हैं, उससे पहले मनोज तिवारी का भगवान राम को समर्पित एक गाना 'राम के थे राम के हैं राम के रहेंगे' रिलीज हुआ है। यह गाना भगवान राम के प्रति उनकी आस्था को दर्शता है और वे इस पर खूब गौरवान्वित भी हैं। इस गाने को मनोज तिवारी ने शीतल पांडे और अमित ढुल के साथ मिलकर गाया है और इसके म्यूजिक वीडियो में भी तीनों की उपस्थिति नज़र आ रही है।
'राम के थे राम के हैं राम के रहेंगे' ढुल एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो ढुल एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने को लेकर मनोज तिवारी ने कहा कि यह सच है कि हम सभी राम के थे, राम के हैं और राम के रहेंगे। हमें इस पर गर्व है. हम इस बात से भी गौरवान्वित हैं कि सनातन धर्म और रामचरितमानस की परम्परा से आते हैं। यह हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक समृद्ध विरासत है, जिसको अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवाकर आकर देने का काम देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी ने किया है। भगवान राम की महिमा अलौकिक है और उनके आगमन से पूरा देश हर्षित है। ऐसे में हमारा यह गाना सभी राम भक्तों के लिए है। उम्मीद है सबों को यह पसंद आयेगा।
गाना 'राम के थे राम के हैं राम के रहेंगे' के गीतकार अमित ढुल हैं और संगीतकार आर के क्रू हैं।जीत घनघस ने इस गाने के वीडियो को निर्देशित किया है।
प्रेम
मनोज तिवारी का गाना 'राम के थे राम के हैं राम के रहेंगे' रिलीज


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

