मुंबई, 30 सितंबर (कड़वा सत्य) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने सिनेमा जगत का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार दादा साहब फाल्के पुरस्कार अपने प्रशंसकों को समर्पित किया है।
मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार 08 अक्टूबर 2024 को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान प्रेजेंट किया जाएगा।
मिथुन चक्रवर्ती ने दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिये नामित किये जाने पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने प्रशंसकों को समर्पित किया है।
मिथुन चक्रवर्ती ने कहा,'मैं सच बोलूं तो मेरे पास कोई भाषा ही नही है। न मैं हंस सकता हूं और न ही खुशी से रो सकता हूं। ये इतनी बड़ी चीज है, कैसे बताऊं। मैं कोलकाता की जिस जगह से आया हूं, फुटपाथ से उठकर यहां तक आया, उस लड़के को इतना बड़ा सम्मान मैं सोच भी नहीं सकता।मैं यह पुरस्कार अपने परिवार और दुनियाभर के अपने प्रशंसकों को समर्पित कर रहा हूं'।
कड़वा सत्य
मिथुन चक्रवर्ती ने दादा साहब फाल्के पुरस्कार अपने प्रशंसकों को समर्पित किया


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

