मुंबई, 14 अप्रैल (कड़वा सत्य) जानेमाने संगीतकार-गीतकार मुनव्वर फारूकी ने मुंबई में एक कॉन्सर्ट में अपना हिट गीत मदारी पेश किया।
प्रतिभाशाली दिलजीत दोसांझ के साथ स्पॉटलाइट साझा करते हुए, मुनव्वर का परफॉर्मन्स मुंबई में बीएमडब्ल्यू जॉयटाउन 2024 कॉन्सर्ट में शाम का मुख्य आकर्षण साबित हुआ, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में मदारी के दिल को छू लेने वाले गीत प्रदर्शित किए गए थे।मुनव्वर फारुकी द्वारा लिखी और गाई हुयी एक भावपूर्ण रचना मदारी ने अपने मार्मिक गीतों और मनमोहक धुन के लिए तारीफे बटोरी है।
मुनव्वर फारुकी ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, इतने लंबे समय के बाद मंच पर लाइव परफॉर्मन्स करना बेहद अच्छा रहा। निश्चित रूप से यह गाना मेरे लिए खास था। यह गाना मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है,और मैं इसे दर्शकों के साथ साझा करने के लिए उत्सुक था, मुझे उम्मीद है कि उन्होंने परफॉर्मन्स का उतना ही आनंद लिया जितना मैंने लिया।
कड़वा सत्य
मुनव्वर फारुकी ने मुंबई कॉन्सर्ट में 'मदारी' गाना पेश किया


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

