मुंबई, 02 मई (कड़वा सत्य) बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला , दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत की बायोपिक बना सकते हैं।
बॉलीवुड में चर्चा है कि साजिद नाडियाडवाला,रजनीकांत की बायोपिक बना सकते हैं। साजिद इन दिनों सलमान खान को लेकर फिल्म सिंकदर बना रहे हैं।चर्चा है कि साजिद, रजनीकांत की बायोपिक भी बनाने वाले हैं। साजिद नाडियाडवाला,रजनीकांत के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। साजिद का मानना है कि रजनीकांत के एक बस कंडक्टर से सुपरस्टार बनने के सफर के बारे में दुनिया को बताना चाहिये।
कहा जा रहा है कि रजनीकांत की बायोपिक बनाने के अधिकार खरीदने के लिए साजिद नाडियाडवाला ने उनके साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। पिछले कुछ महीनों से साजिद कहानी की प् ाणिकता के लिए रजनीकांत और उनके परिवार के साथ लगातार संपर्क में हैं। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। यदि सब ठीक रहा तो अगले साल इसकी शूटिंग आरंभ होगी। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि रजनीकांत की भूमिका कौन निभायेगा।
कड़वा सत्य
रजनीकांत की बायोपिक बनायेंगे साजिद नाडियाडवाला


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

