मुंबई, 03 मई (कड़वा सत्य) भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने गायक-अभिनेता राकेश मिश्रा और गायिका शिवानी सिंह का गाना गुलाब लागेलू रिलीज हो गया है।
राकेश मिश्रा और शिवानी सिंह का गाना गुलाब लागेलू टी-सीरिज हमार भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब से रिलीज हुआ है।गाना गुलाब लागेलू को लेकर राकेश मिश्रा ने कहा कि गुलाब का प्रतीक है और से आपसी संबंध प्रगाढ़ होते हैं. और जब आप ये कह कर किसी की तारीफ करते हैं, तो उसका असर सामने वाले पर जरुर होता है. इसलिए हमने इस सोच को अपने गाने में पिरोकर लाया है।उम्मीद है हर बार की तरह इस बार भी गाना चार्ट बस्टर होगा, जो भोजपुरी दर्शक के बिना संभव नहीं हो सकता। इस गाने में मनोरंजन का हर पहलू है, आप एक बार गाना जरुर देखिए और सुनिए।गाने को मैंने शिवानी के साथ मिलकर बड़ा बनाने की कोशिश की है, जो आपके आशीर्वाद से ही संभव है।
गाने को लेकर टी - सीरिज के प्रोजेक्ट मैनेजर सोनू श्रीवास्तव ने कहा कि टी-सीरिज की कोशिश हमेशा सेअच्छे गानों के साथ लोगों का मनोरंजन करने की रही है। इसी कड़ी में यह खूबसूरत गाना भी है। आप लोगों का प्यार और आशीर्वाद है। इस गाने को राकेश मिश्रा और शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है। मुस्कान गुप्ता इस गाने के म्यूजिक वीडियो में हैं। राकेश मिश्र के साथ मिलकर दोनों ने धमाल मचा दिया है।इस गाने के गीतकार और संगीतकार प्रकाश बारूद हैं, जबकि संगीत बिपुल जी (मल्हार स्टूडियो) है।निर्देशक एसएसएस फिल्म्स, प्रोजेक्ट मैनेजर सोनू श्रीवास्तव और परिकल्पना संग् सिंह की है।
कड़वा सत्य
राकेश मिश्रा और शिवानी सिंह का गाना गुलाब लागेलू रिलीज


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

