मुंबई, 06 अक्टूबर (कड़वा सत्य) मध्य प्रदेश सरकार ने महान पार्श्वगायक किशोर कुमार को ंजलि देते हुए बॉलीवुड फिल्मकार राजकुमार हिरानी को प्रतिष्ठित किशोर कुमार सम्मान 2023 से नवाज़ने का फैसला किया है।
किशोर कुमार सम्मान समारोह 13 अक्टूबर को खंडवा में उनकी पुण्यतिथि पर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। किशोर कुमार का जन्म मध्यप्रदेश के खंडवा में हुआ था।
राजकुमार हिरानी, भारतीय सिनेमा जगत के बेहतरीन फिल्ममेकर्स में से एक हैं, जो अपनी फिल्मों के माध्यम से हमेशा सामाजिक मुद्दों को उजागर करते आए हैं।राजकुमार हिरानी, ने 3 ईडियट्स, पीके, संजू, मुन्ना भाई एमबीबीएस और डंकी जैसी कई क्लासिक फिल्में बनायी है।
कई सालों से कई नामी सेलिब्रिटीज जैसे अमिताभ बच्चन, मनोज कुमार, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र, और शत्रुघ्न सिन्हा को किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
कड़वा सत्य
राजकुमार हिरानी को मध्य प्रदेश सरकार किशोर कुमार सम्मान अवॉर्ड से करेगा सम्मानित


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

