मुंबई, 25 सितंबर (कड़वा सत्य) बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने ज़हीर इकबाल के साथ इंस्टाग् पर अपनी नयी रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट की है
सोनाक्षी ने इंस्टाग् पर मनमोहक तस्वीरें पोस्ट कीं और एक रोमांटिक कैप्शन भी लिखा।कैप्शन में सोनाक्षी ने लिखा, "लाल है मेरे दिल का हाल।
पोस्ट में दोनों लाल पारंपरिक कपड़ों में एक साथ दिखाई दे रहे हैं और कैंडिड तस्वीरों में वे बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।
सोनाक्षी ने लाल रंग का सूट पहना और लाल बॉर्डर वाली चुन्नी ओढ़ रखी है, बालों को बीच से बांधा हुआ है और हल्का मेकअप किया था। उन्होंने अपने लुक को हैवी झुमकों के साथ पूरा किया। वहीं, ज़हीर ने थ्री-पीस कुर्ता सेट पहनना चुना। सोनाक्षी ने जैसे ही अपने इंस्टाग् हैंडल पर ये तस्वीरें पोस्ट कीं, प्रशंसक उनकी तारीफ़ करने लगे और कमेंट सेक्शन में प्यारे कमेंट्स की बौछार कर दी। गौरतलब है कि सोनाक्षी ने इस साल 23 जून को मुंबई स्थित अपने घर पर अपने प्रियजनों की मौजूदगी में ज़हीर से शादी की थी।
समीक्षा
कड़वा सत्य
सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर के साथ रोमांटिक तसवीरें साझा कर अपने दिल का बताया हाल


खुशी मुखर्जी बनी ग्लोबल स्टाइल आइकन! बोल्ड फैशन से बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ा पीछे<br><p data-start="93" data-end="165"></p>

Who Is Harnaaz Kaur Sandhu: मिस यूनिवर्स से बॉलीवुड तक का सफर, अब टाइगर श्रॉफ संग 'बागी 4' से धमाकेदार डेब्यू

‘सैयारा’ का चौथे हफ्ते में भी जलवा कायम, 27वें दिन ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ को पीछे छोड़ा, कलेक्शन चौंकाने वाला

