वाशिंगटन, 03 नवंबर (कड़वा सत्य) अमेरिकी बमवर्षक विमान बी-52 पश्चिम एशिया में पहुंच गया है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने यह जानकारी दी है।
इससे पहले अमेरिका के रक्षा विभाग कहा था कि अमेरिका ने पश्चिम एशिया में एक विध्वंसक, बमवर्षक और लड़ाकू विमान भेजे हैं। रक्षा विभाग ने कहा था कि ये बल आने वाले महीनों में इस क्षेत्र में पहुंचने लगेंगे, जबकि विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन के नेतृत्व में वाहक हमला समूह प्रस्थान करने की तैयार है।
सेंटकॉम ने एक्स पर कहा, "मिनोट एयर फोर्स बेस के पांचवें बम विंग से बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस रणनीतिक बमवर्षक जिम्मेदारी वाले अमेरिकी सेंट्रल कमांड क्षेत्र में पहुंचे।"
उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने ईरान को चेतावनी दी है कि ईरान की ओर से किये जाने वाले हमले की स्थिति में वह इजरायल को जवाब देने से नहीं रोक पाएगा।
समीक्षा, संतोष
कड़वा सत्य
अमेरिकी बमवर्षक मध्य पूर्व में पहुंचा

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

