वाशिंगटन, 10 फरवरी (कड़वा सत्य) अमेरिकी सीनेट ने 95 अरब डॉलर के विदेशी सहायता विधेयक पर बहस शुरू करने के लिए मतदान किया है। विधेयक यूक्रेन, इज़रायल और ताइवान को सुरक्षा सहायता प्रदान करेगा।
सीनेट ने शुक्रवार शाम को विधेयक पर काम शुरू करने के लिए 64-19 से मतदान किया। मतदान के सप्ताहांत से लेकर अगले सप्ताह की शुरुआत तक जारी रहने की उम्मीद है।
सीनेट रिपब्लिकन ने बुधवार को 118 अरब डॉलर के राष्ट्रीय सुरक्षा पूरक पैकेज को रोक दिया। पैकेज में यूक्रेन के लिए 60 अरब डॉलर, इज़रायल के लिए 14 अरब डॉलर और सीमा नीति सुधार शामिल हैं।
रिपब्लिकन का दावा है कि विधेयक में सुधार अवैध आप्रवासन को रोकने के लिए पर्याप्त नहीं होंगे।
विदेशी सहायता विधयेक में यूक्रेन के लिए 60 अरब डॉलर, इज़रायल के लिए 14 अरब डॉलर के अलावा अन्य राष्ट्रीय सुरक्षा प्राथमिकताओं के लिए फंडिंग शामिल है, लेकिन इसमें सीमा संबंधी कोई भी उपाय शामिल नहीं है।
डेस्क डेस्क
/स्पूतनिक
अमेरिकी सीनेट ने विदेशी सहायता विधेयक पर बहस शुरू करने के लिए मतदान किया


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

