ब्यूनस आयर्स, 24 दिसंबर (कड़वा सत्य) अर्जेंटीना के निकारागुआ में एक बस दुर्घटना में आठ बच्चों सहित 19 लोगों की मौत हो गई है।
निकारागुआ मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी।
ला प्रेंसा अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, यह सड़क दुर्घटना देश के मध्य भाग में माटागल्पा शहर में हुई। एक चालक ने कथित तौर पर गति सीमा पार कर ली, जिससे बस अनियंत्रित होकर पुल की बाड़ से टकराकर लटक गई। चालक को हिरासत में लिया गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। बाद में, ला नुएवा रेडियो ने निकारागुआन स्वास्थ्य मंत्रालय का हवाला देते हुए बताया कि घायलों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। दुर्घटना के समय बस में कुल 70 लोग थे।
श्रद्धा,आशा
अर्जेंटीना में बस दुर्घटना में 19 लोगों की मौत


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

