गाजा, 06 मई (कड़वा सत्य) गाजा पट्टी में चल रहे इजरायली हमलों में मरने वाले फिलीस्तीनियों की संख्या बढ़कर 34,683 हो गयी है।
हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से जारी बयान के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान इजरायली सेना के हमलों में 29 लोगों की मौत हुयी और 110 लोग घायल हुए। पिछले अक्टूबर से चल रही फिलिस्तीनी-इजरायल के बीच युद्ध में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34,683 हो गयी है , वहीं अब तक 78,018 लोग घायल हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि सात अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजरायल सीमा के माध्यम से हमास के हमले का जवाब देने के लिए इजरायल गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर हमला कर रहा है, जिस दौरान लगभग 1,200 लोग मारे गये थे और 200 से अधिक को बंधक बना लिया गया था।
समीक्षा अशोक
कड़वा सत्य
इजरायली हमले में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 34,683 हुआ

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

