यरूशलम, 13 जनवरी (कड़वा सत्य) इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा कि उसने लेबनानी आंदोलन हिजबुल्लाह के कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया है, साथ ही सीरियाई-लेबनानी सीमा पर उन मार्गों पर भी हमला किया है जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर हिजबुल्लाह को हथियारों की तस्करी के लिए किया जाता था।
इससे पहले लेबनानी समाचार एजेंसी ‘एनएनए’ ने बताया था कि इजरायली वायु सेना के विमानों ने दक्षिणी लेबनान में कई हमले किए हैं।
सेना ने टेलीग् पर कहा, “पिछले घंटों में आईडीएफ ने लेबनान में कई हिजबुल्लाह आतंकी ठिकानों पर खुफिया सूचना पर आधारित हमले किए।” “हमले किए गए लक्ष्यों में एक रॉकेट लॉन्चर साइट, एक सैन्य स्थल और सीरिया-लेबनान सीमा के रास्ते थे जिनका इस्तेमाल हिजबुल्लाह को हथियारों की तस्करी के लिए किया जाता था।”
सैनी
कड़वा सत्य.शिन्हुआ
इज़रायली सेना ने लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हमले का किया दावा

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

