यरुशलम, 13 जनवरी (कड़वा सत्य) इजराइल की सेना ने कहा है कि उसके सैनिकों ने कथित तौर पर वेस्ट बैंक की एक बस्ती में घुसकर गोलीबारी करने वाले तीन फिलिस्तीनियों की गोली मारकर हत्या कर दी।
सेना ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि तीन लोगों ने दक्षिणी कब्जे वाले वेस्ट बैंक में अडोरा की बस्ती में "घुसपैठ" की और क्षेत्र में गश्त पर गए सैनिकों पर गोलियां चलायीं। इसके बाद सैनिकों ने संदिग्धों का पीछा करने के लिए क्षेत्र में व्यापक तलाश अभियान चलाया।
सेना ने कहा, "तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने तीन हमलावरों की पहचान की और उन्हें ढेर कर दिया।" सेना ने बताया कि इलाके में तलाशी जारी है, क्योंकि अधिकारी और संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं।
इज़रायल की मैगन डेविड एडोम बचाव सेवा ने एक बयान में कहा कि गोलीबारी के कारण 34 वर्षीय एक इज़रायली नागरिक के पैर में हल्की से मध्यम चोट लगी है।
संतोष
/डेस्क
इज़रायल ने वेस्ट बैंक बस्ती में तीन फ़िलिस्तीनी बंदूकधारियों को मार गिराया

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

