बगदाद, 01 सितंबर (कड़वा सत्य) बगदाद के उत्तर में स्थित सलाहुद्दीन प्रांत में शनिवार को इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह की बमबारी में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। यह जानकारी एक प्रांतीय पुलिस अधिकारी ने दी।
यह विस्फोट सलाहुद्दीन प्रांत की एक रेगिस्तानी सड़क पर यात्रा कर रही एक नागरिक कार के पास हुआ। सलाहुद्दीन पुलिस कमांड मीडिया कार्यालय के मोहम्मद अल-बाज़ी के अनुसार, विस्फोट में कार नष्ट हो गई तथा इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।
उल्लेखनीय है कि 2017 में आईएस की हार के बाद से सुरक्षा में सुधार के बावजूद, समूह के बचे हुए सदस्य इराक में गुरिल्ला हमला करते रहते हैं। वे शहरी केंद्रों, रेगिस्तानों और ऊबड़-खाबड़ इलाकों में घुसपैठ करते हैं और सुरक्षा बलों तथा नागरिकों दोनों को निशाना बनाते हैं।
,
कड़वा सत्य
इराक में आईएस की बमबारी में दो लोगों की मौत, एक घायल


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

