बोगोटा 13 जनवरी (कड़वा सत्य) पश्चिमी कोलंबिया के चोको प्रांत में भूस्खलन के कारण कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी और 35 अन्य घायल हो गये।
अल टिएम्पो समाचारपत्र ने स्थानीय आपातकालीन सेवा के हवाले से शनिवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
रिपोर्ट के मुताबिक क्विब्दो और मेडेलिन शहरों के बीच सड़क पर कई भूस्खलन हुए। सड़क के पास एक घर भूस्खलन की चपेट में आ गया , जिससे वहां मौजूद 50 लोग मलबे में फंस गये।
हादसे में दुर्घटना में घायल लोगों को एल कारमेन डी अट्राटो नगर पालिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनास्थल पर खोज और बचाव अभियान जारी है।
डेस्क,आशा
कोलंबिया में भूस्खलन से 18 लोगों की मौत, 35 घायल


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

