गाजा, 15 अगस्त (कड़वा सत्य) गाजा पट्टी पर जारी इजरायली हमलों में मरने वाले फिलीस्तीनियों की संख्या बढ़कर 40 हजार से अधिक हो गई है।
गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान इजरायली सेना के हमले से गाजा में 40 फिलीस्तीनियों की मौत हो गयी और 107 अन्य घायल हो गये।
गौरतलब है कि अक्टूबर 2023 की शुरुआत में, फिलिस्तीनी-इजरायल संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 40,005 हो गई और 92,401 लोग घायल हो गए।
बयान के अनुसार मलबे के नीचे और सड़कों पर अभी भी कई पीड़ित हैं। एम्बुलेंस और नागरिक सुरक्षा दल उन तक पहुंचने में असमर्थ हैं।
अशोक
कड़वा सत्य
गाजा में फिलीस्तीनी मृतकों की संख्या 40 हजार से अधिक

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

