साओ पाउलो 9 मई (कड़वा सत्य/शिन्हुआ) दक्षिण ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में एक सप्ताह से अधिक की रिकॉर्ड बारिश और बाढ़ से कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई है और लगभग एक लाख घर नष्ट हो गए हैं या काफी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय नगर पालिका परिसंघ ने एक अपडेट में कहा कि राज्य में उफनती नदियों और बाढ़ ने लगभग दस लाख लोगों को प्रभावित किया है और लगभग दो लाख निवासियों को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर किया है।
परिसंघ के अनुसार नागरिक सुरक्षा एजेंसी के आंकड़ों के आधार पर, 29 अप्रैल को राज्य की सबसे खराब मौसम संबंधी आपदा के बाद से सभी प्रकार के लगभग 99,800 आवासों को या तो पूर्ण या आंशिक क्षति हुई है।
अर्जेंटीना और उरुग्वे की सीमा से लगे शीर्ष कृषि और पशुधन उत्पादक राज्य के 497 शहरों में से 414 शहर तूफान से प्रभावित हुए हैं और आपात स्थिति की घोषणा की गई है।
सैनी
कड़वा सत्य/शिन्हुआ
दक्षिणी ब्राज़ील में विनाशकारी तूफ़ान से 100 लोगों की मौत,एक लाख घरों को नुकसान

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

