विलमिंगटन/नई दिल्ली, 21 सितंबर (कड़वा सत्य) प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शनिवार दोपहर को द्विपक्षीय बैठक के लिए डेलावेयर के विलमिंगटन स्थित अपने आवास पर पहुंचे तो उन्होंने एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया।
यह बैठक राष्ट्रपति बाइडेन के निजी आवास में हो रही है।
जब प्रधानमंत्री की ‘लिमोजिन’ उनके आवास के पोर्टिको में पहुंची तो राष्ट्रपति बाइडेन उनके स्वागत के लिए बाहर इंतजार कर रहे थे। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया और फिर अंदर जाने से पहले फोटोग्राफरों के सामने पोज दिए।
मोदी बाइडेन द्विपक्षीय बैठक दिन के अंत में क्वाड शिखर सम्मेलन से पहले होगी। इससे पूर्व प्रधनमंत्री मोदी आज दिन में तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर पहुंचे।
सैनी
कड़वा सत्य
द्विपक्षीय बैठक से पहले प्रधानमंत्री , राष्ट्रपति बिडेन गर्मजोशी से गले मिले


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

