इस्लामाबाद, 03 सितंबर (कड़वा सत्य) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भूस्खलन में दो सैनिकों सहित तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक घायल हो गया।
दासू के जिला पुलिस अधिकारी मुख्तियार अहमद ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि दुर्घटना सोमवार को उस समय हुई जब उत्तरी गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र की ओर जा रही यात्री वैन दासू इलाके से गुजर रही थी। उसी दौरान वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें दो सैनिकों सहित तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक घायल हो गया। घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पाकिस्तान में भूस्खलन से तीन की मौत

मध्यप्रदेश : 5 प्रतिशत कमीशन का खेल पड़ा भारी, 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

