इस्लामाबाद, 14 जनवरी (कड़वा सत्य) पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच संघर्ष में पांच सैनिक और तीन आतंकवादी मारे गये।
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शनिवार देर रात एक बयान जारी कर बताया कि प्रांत में केच जिले के बुलेदा इलाके में एक शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण(आईईडी) में विस्फोट हुआ। आईईडी विस्फोट के बाद सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें पांच सैनिक और तीन आतंकवादी मारे गये।
बयान में कहा गया है कि इलाके से आतंकवादियों के सफाये के लिए अभियान चलाया गया है। इसी अभियान के दौरान यह संघर्ष हुआ।
सेना ने बताया कि पाकिस्तान के सुरक्षा बल बलूचिस्तान में शांति, स्थिरता और प्रगति को नुकसान पहुंचाने के प्रयासों को विफल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और सैनिकों के ऐसे बलिदानों ने देश के संकल्प को और मजबूत किया है।
यामिनी
पाकिस्तान में संघर्ष, पांच सैनिक और तीन आतंकवादी मारे गये


Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी इलाकों में देर रात महसूस किए गए तेज झटके

अफगानिस्तान में भूकंप का कहर, रात 1.59 बजे कांपी ज़मीन, भारत-पाकिस्तान तक महसूस हुए झटके

कैरेबियाई देशों में तबाही: ‘हरीकेन मेलिसा’ से 30 की मौत, हजारों बेघर, 300 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

